SDM,DSP ने शहर के सड़को पर उत्तर कर किया दुकानों का निरीक्षण,कोरोना नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक….

SDM,DSP ने शहर के सड़को पर उत्तर कर किया दुकानों का निरीक्षण,कोरोना नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक….

पांवटा साहिब में कोरोना के मामलें बढ़ोतरी होने से प्रशासन चिंतित…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में एसडीएम विवेक महाजन व डीएसपी वीर बहादुर ने दुकानों का निरीक्षण किया तथा लोगों को कोरोना नियमों के बारें में जागरूक किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों व कोरोना मृतकों के मामलें में बढ़ोतरी हो रही है। जिसकों लेकर प्रशासन चिंतित है। शुक्रवार को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन व डीएसपी वीर बहादुर ने मुख्य बाजार, शमशेरपुर,बद्रीपुर, बाताचौक,सुरपुर व भुपपूर आदि में जाकर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम व डीएसपी ने दुकानदारों व लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया तथा दुकानों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खोला जाये। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की शुक्रवार को पांवटा साहिब में दुकानों का निरीक्षण कर लोगों को कोरोना नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना नियमों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की। पुलिस टीमें उपमंडल में लोगों को कोरोना नियमों के प्रति जागरूक कर रहे है साथ ही कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्ती से कारवाई कर रहे है। लोगों से आग्रह किया जाता है की कोरोना नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!