22 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या…

 22 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या…

पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर जांच की शुरू..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मिश्रवाला में एक 22 वर्षीय महिला ने आप से कहासुनी पर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के मिश्रवाला में 22 वर्षीय रेशमा उर्फ रानी पत्नि आरिफ का पिछले काफी समय से अपनी जेठानी के साथ झगड़ा चला हुआ था जिसके बाद से वह एक ही मकान में अलग-अलग रह रहे थे बुधवार को रेशमा का अपनी जेठानी के साथ बर्तन को लेकर झगड़ा हो गया झगड़े के बाद परिजनों ने दोनों को शांत करवाया लेकिन 22 वर्षीय महिला ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया जब कमरे में गंभीर अवस्था को महिला को देखा गया तो परिजनों ने उसे तुरंत सिविल हस्पताल पांवटा साहिब लाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच में जूट गये है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!