SDM ने मुख्य बाजार में दुकानों का किया ओचक निरीक्षण,रेट लिस्ट की चेक, निजी क्लिनिक पर भीड़ होने पर लगाई लताड़…

SDM ने मुख्य बाजार में दुकानों का किया ओचक निरीक्षण,रेट लिस्ट की चेक, निजी क्लिनिक पर भीड़ होने पर लगाई लताड़…

खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर को प्रतिदिन निरीक्षण करने के दिए आदेश….

लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने का किया आग्रह…

रेट लिस्ट से अधिक दामों पर सामान बेचने पर होगी कारवाई:एसडीएम

न्यज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह बाजार का निरीक्षण कर दुकानों की रेट लिस्ट चैक की गई। इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों से कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया तथा कई दुकानदारों को रेट लिस्ट न होने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में बढ़ते कोरोना मामलें को लेकर प्रशासन चिंतित है। जिसको लेकर एसडीएम विवेक महाजन रविवार को सुबह 8 बजें से लेकर 11 बजें तक सड़क पर उतरकर शहर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने मुख्य बाजार में स्थित निजी क्लिनिक पर अधिक भीड़ होने पर लोगों को सामाजिक दूरी बनाने का आग्रह किया साथ ही क्लीनिक संचालक को भीड़ न इकट्ठा करने को कहा गया। एसडीएम विवेक महाजन ने शहर में सब्जियों व अन्य दुकानों का भी दौरा किया तथा दुकानों में रेट लिस्ट की जांच की गई। इस दौरान अधिक्तर दुकानों पर रेट लिस्ट पाई गई। लेकिन कुछ सब्जियों की दुकानें व रेहडिय़ों पर रेट लिस्ट नहीं मिली। जिनको एसडीएम ने चेतावनी देकर छोड़ दिया तथा खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर को प्रतिदिन दुकानों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की प्रशासन लगातार लोगों के सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है तथा रविवार को बाजार का निरीक्षण किया गया व जांच की गई कि कोई दुकानदार कर्फ्यू में लोगों से अधिक दाम तो नहीं वसूल रहा है। लोगों को कोरोना नियमों के बारें में भी जागरूक किया गया। इस दौरान दुकानों पर रेट लिस्टों की जांच की गई तथा खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर को प्रतिदिन रेट लिस्ट की जांच करने को कहा गया है। इस दौरान तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!