प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट सब अकादमी का प्रशिक्षण शिविर शुरू…
प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट सब अकादमी का प्रशिक्षण शिविर शुरू…
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर जिला सिरमौर की पांवटा साहिब में पहली महिला क्रिकेट सब अकादमी में धूमधाम से मनाया गया।
सिरमौर क्रिकेट संघ व अकादमी के प्रशिक्षुओं ने केक काट कर खूब जश्न मनाया। क्रिकेट के खिलाड़ियों ने एकत्र होकर मिठाई बांटी।
इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने कहा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए अध्यक्ष के रूप में देश व प्रदेश के धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान दिया हैं। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हिमाचल के क्रिकेट खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रदेश में दर्जनों क्रिकेट अकादमी चल रही है।
रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर पांवटा साहिब में पहली महिला सब क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में उपमंडल की एक दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रिकेट अकादमी में प्रतिदिन महिला क्रिकेट खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके लिए एक कोच की नियुक्ति भी की गई है।
इस अवसर पर क्रिकेट कोच गोपाल सिंघटा,
अश्वनी राय, सुमित शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, पंकज शर्मा, दानीश मोहम्मद आदि मौजूद थे।
