SDM की सख्ती के बाद निजी कंपनी ने 17 कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को डॉक्टरों की निगरानी में किए आइसोलेट…
SDM की सख्ती के बाद निजी कंपनी ने 17 कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को डॉक्टरों की निगरानी में किए आइसोलेट…
चेंबर ऑफ कॉमर्स को भी किए आदेश जारी…
कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के सुविधाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त:एसडीएम
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में निजी उद्योग में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। निजी कंपनी में कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम विवेक महाजन ने कंपनी प्रबंधन को कर्मचारियों के रहने के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाने व उनके स्वास्थ्य जांच के व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किये जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने 12 घंटे के अंदर कर्मचारियों के रहने के लिए पांवटा साहिब के निजी होटल को आइसोलेशन वार्ड बनाकर 17 कर्मचारियों को वहां पर शिफ्ट कर दिये है साथ ही साई अस्पताल के डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य जांच भी करेगें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के धौलाकुआं टाटा कांसुमर्स प्रोडक्ट्स प्राइवेट कंपनी में एक साथ 65 कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है की उसके बाद कर्मचारी अपने किराए के कमरें में रह रहे थे। जहां पर उनको खाने की सुविधा और न ही उनके स्वास्थ्य की जांच हो रही थी। इसका सूचना पांवटा साहिब के एसडीएम को मिली तो उन्होंने तुरंत कंपनी प्रबंधन को आदेश दिए की 24 घंटे के अंदर कर्मचारियों के लिए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करे साथ ही स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर की व्यवस्था भी करें अन्यथा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जायेगी। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने आनफान में 12 घंटे में ही पांवटा साहिब में एक निजी होटल को आइसोलेशन सेंटर बनाकर कर्मचारियों को होटल में आइसोलेट किये गये है। जहां पर साई अस्पताल के चिकित्सक उनकी स्वास्थ्य जांच भी करेगें। एसडीएम विवेक महाजन ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है कि पांवटा साहिब में कार्यरत निजी उद्योग काम कर रहे हैं वह सुनिश्चित करें कि कर्मचारियों के पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन सेंटर मैं रखने की व्यवस्था करें जहां पर उनका सही से देखभाल हो सके।
पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की पांवटा साहिब में कई निजी उधोग में काम कर रहे कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जिसके बाद कई कर्मचारी किराए के कमरे में रह रहे है जहां पर उनको खाने की सुविधा नहीं मिल रही है साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच भी नहीं मिल रही है। इस लिए कंपनी प्रबन्धन को आदेश दिए गए की कर्मचारियों को रहने के लिए आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था करें जहां पर कर्मचारियों को सही से देखभाल हो सके साथ ही स्वास्थ्य जांच भी हो सके। इसके इलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को भी पत्र लिखा गया है। कि निजी कंपनी अपने कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित आने पर उन्हें रखने के लिए आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था करें ताकि वहां पर कर्मचारियों की सही से देखभाल हो सके अगर कोई कंपनी नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
