SDM अचानक पहुंचे गौ सदन, गोवंश को खिलाए गुड़ और हरा चारा..

गौ सेवा सदन के प्रबंधन की सुनी समस्याएं..

गोवंश को सड़कों पर ना छोड़े:एसडीएम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन अचानक धौलाकुआं के टोकियो में स्थित गौ सेवा सदन पहुंच गए तथा वहां पहुंच कर उन्होंने गोवंश को गुड व हरा चारा खिलाया तथा इस दौरान गौ सेवा सदन प्रबंधन की समस्याओं को भी सुना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन का शुक्रवार को जानकारी मिली की धौलाकुआं के टोकियो में गौ सेवा सदन संचालित है। जिसके बाद एसडीएम विवेक महाजन अचानक गौ सेवा सदन पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा सदन में गोवंश को गुड व हरा चारा भी खिलाया साथ ही गौ सेवा सदन के प्रबंधन के साथ चर्चा की गई। टोकियो में काफी समय से एक संस्था गौ सेवा सदन को चला रहे है। जिसमें वह गौवंश को रखकर उनकी देखभाल करते है। एसडीएम विवेक महाजन ने गौ सेवा सदन के प्रबंधन के इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रशासन से सहयोगी की आवश्यकता पढ़ेगी वह जरूर उसे पुरी करेगें तथा एसडीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा की कोई भी गोवंश को सड़कों पर ना छोड़ें।
इस दौरान उनके सुभाष चौधरी, गौ सेवा सदन के सदस्य सतीश गुप्ता व कानून-गो दीपक चौधरी आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!