सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 6 साल से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद,गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ परेशानी….
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 6 साल से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद,गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ परेशानी….
बाहती विकास युवा मंच ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,15 दिन में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू नहीं हुई तो होगा धरना पर्दशन….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में 6 साल से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन के मामलें में बाहती विकास युवा मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल प्रभारी संजीव सहगल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भेजकर अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने की मांग की है। बाहती युवा मंच के संयोजक भजन चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी महासचिव अनिल चौधरी, कानूनी सलाहकार नरेश चौधरी, धर्मपाल, सुरेन्द्र पाल, सरवन कुमार आदि ने बताया की सिविल अस्पताल में लगभग 6 वर्षा से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। लेकिन
अल्ट्रासांउड मशीन के बारे में सरकार और अस्पताल प्रबंधन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। पांवटा साहिब अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गर्भवती महिलाएं व अन्य मरीज पहुंचते हैं, परंतु उन्हें निजी अस्पतालों में जाकर महंगा अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। जिससे की गरीब आदमी, व आम जनता बहुत परेशान है। पांवटा साहिब नागरिक अस्पताल पांवटा विधानसभा के अलावा नाहन ,रेणुका और शिलाई विधानसभा की दर्जनों पंचायतों के इलावा उत्तराखंड, हरियाणा के लोग भी अपना इलाज करवाने सरकारी अस्पताल पांवटा में पहुंचते हैं ,परंतु उनके हाथ निराशा ही हाथ लगती है। उन्होंने बताया की इस कोविड महामारी के दौरान गर्भवती महिलाओं को बिना ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा व अन्य साधनों के बिना पैदल ही अपना सफर तह करना पड़ रहा है जिसकी वेदना को व्यक्त करना असम्भव है। पांवटा अस्पताल में छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी मरीजों को अन्य अस्पतालों अपने रेफर कर दिया जाता है, जिससे गरीब आदमी यातनाएं सहने पर विवश हो जाता है।
बाहती विकास युवा मंच जिला सिरमौर इकाई ने कड़े शब्दों में विरोध दर्ज करवाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर अल्ट्रासाउंड मशीन को सुचारू रूप से नहीं चलाया गया तो कोविड नियमों का पालन करते हुए युवा मंच आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन व प्रशासन की होगी।
