कर्फ्यू में घर पर चल रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने घर पर छापेमारी कर किया भांडाफोड़….
कर्फ्यू में घर पर चल रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने घर पर छापेमारी कर किया भांडाफोड़….
एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के सिंघपुरा में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरूवाला पुलिस को सूचना मिली की गोरख सिंह पुत्र स्व.भागा राम निवासी सिघपूरा अपने घर में अवैध शराब का धंधा करता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घर व पशुशाला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को पशुशाला से 14 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
