ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र में बिजली का बिल गलत थमाने पर 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का काटा कनेक्शन,16 हजार थमाया है बिल…

ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र में बिजली का बिल गलत थमाने पर 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का काटा कनेक्शन,16 हजार थमाया है बिल…

तपती गर्मी में कट रही है वृद्ध व्यक्ति व दिव्यांग बेटे की राते..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में बिधुत बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा एक 75 वर्षीय व्यक्ति व उसके दिव्यांग बेटे को भुगतना पड़ रहा है। अंबोया के 75 वर्षीय एक बुज़ुर्ग और दिव्यांग बेटे की बिजली कनेक्शन काट दिया है तपती गर्मी में यह दोनों अब बहुत परेशान घूम रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वृद्ध अंबोया गांव में अपने एक दिव्यांग बेटे के साथ रहता है।75 वर्ष की इसकी उम्र है एक बल्ब और पंखा यह इस्तेमाल करते हैं पिछले सभी बिल 400 से 500 रूपये के बीच बिल आते रहे हैं। लेकिन इस बार विद्युत बोर्ड ने 16000 रूपये का बिल थमा दिया। हैरानी की बात तो तब हो गई जब गलत बिल थमाने के बावजूद वृद्ध व्यक्ति का बिजली का कनेक्शन इस तपती गर्मी में काट दिया गया है। इस तपती गर्मी में 75 वर्षीय वृद्ध और दिव्यांग बेटा गर्मी में परेशान हो रहे हैं।

अंबोया पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने बताया की एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का कनेक्शन गलत बिल थमा देने के कारण काट दिया गया है। इस तपती गर्मी में यह बुजुर्ग और उसका दिव्यांग बेटा बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि आखिर एक पल और पंखे का इतना बिल कैसे आ सकता है। इसकी जांच होनी चाहिए और तुरंत बिधुत बोर्ड को वृद्ध व्यक्ति का बिजली कनैक्शन जोड़ देना चाहिए।

वहीं विधुत बोर्ड पुरूवाला के सहायक अभियंता अरुणदीप सिंह ने बताया कि वह इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उनके बिल काटने वाले से भी गल्ती हो सकती है। बिल भी चेक किया जा रहा है आखिर चूक हुई कहां पर। इसका पता लगाया जा रहा है। वही लाइनमैन को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक जांच पूरे ना हो कनेक्शन को जोड़ दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!