पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के स्टोर पर छापेमारी कर अवैध शराब की खेप की बरामद…

पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के स्टोर पर छापेमारी कर अवैध शराब की खेप की बरामद…

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भंगानी में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के मकान में छापेमारी कर एक दर्जन पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की भंगानी में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने रणवीर पुत्र मनी राम निवासी भंगानी के मकान में छापेमारी की छापेमारी के दौरान एक कमरे के स्टोर से 12 पेटी अवैध शराब की बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के यहां छापेमारी कर स्टोर से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!