सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट न लगने पर खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने 64 किलों सब्जी की जब्त….

सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट न लगने पर खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने 64 किलों सब्जी की जब्त….

रेट लिस्ट से अधिक दामों पर सब्जियां व फल बेचने पर होगी कारवाई:राजेन्द्र सिंह..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने शहर में सब्जी की दुकानों पर छापेमारी कर दो दुकानों रेट लिस्ट न लगाने पर 64 किलो सब्जी व फल जब्त किये गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को सूचना मिली की पांवटा साहिब के बद्रीपुर में सब्जी विक्रेता मंहगे दामों सब्जियां बेच रहे है। जिसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने दुकानों का निरीक्षण किया तो पाया गया की दो दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगी थी जिस पर कारवाई करते हुये इंस्पेक्टर ने दो दुकानों की 64 किलों सब्जी व फल को जब्त किया गया। इंस्पेक्टर ने शहर की कई दुकानों पर जांच कर रेट लिस्ट चैक की गई।
पांवटा साहिब के खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया की बद्रीपुर में सब्जियों व फलों की दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान दो दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगी थी। जिस पर कारवाई करते हुए 64 किलो सब्जी व फल जब्त किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!