पांवटा साहिब से लापता युवक का मामला जुड़ा हो सकता है प्रेम प्रसंग से ? अपहरण की आशंका..

पांवटा साहिब से लापता युवक का मामला जुड़ा हो सकता है प्रेम प्रसंग से ? अपहरण की आशंका..

पिता की शिकायत पर महिला व उसके तीन भाइयों से पूछताछ…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र के आगरो गांव से लापता मनीष कुमार उर्फ बंटी के मामले में नया मोड़ आया है। लापता युवक के पिता ने एक महिला व उसके तीन भाइयों पर संदेह व्यक्त कर अपहरण की साजिश की आशंका व्यक्त की है। आदेश है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।

संत राम पुत्र रीठा राम निवासी आगरो तहसील पांवटा साहिब ने थाना पुरुवाला में 15 जनवरी को एक और शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें एक महिला व उसके तीनों भाईयों पर इसके बेटे को किसी रंजिश के तहत अपहरण कर उसे नुकसान पहुंचाने का संदेह व्यक्त किया है।

पुलिस को मिली जानकारी अनुसार मनीष कुमार उर्फ बन्टी (महिला) पत्नि नामालूम जोकि पांवटा साहिब के चुडेश्वर कलोनी मे रहती है को फोन करता था व उनकी फोन पर बातचीत होती थी।

जिस को लेकर इस महिला के भाईयों ने लापता मनीष कुमार को इस महिला से बात न करने के लिये कई बार धमकी दी थी। शिकायत कर्ता ने इस महिला व उसके भाईयों से कड़ी पूछताछ करने की मांग की हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला का पति भारतीय सेना में तैनात है।

गौरतलब हो कि शिकायतकर्ता ने इससे पूर्व 12 जनवरी को अपने बेटे मनीष कुमार उर्फ बंटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

इस बाबत आगरो गांव का एक ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल 15 जनवरी को पुरुवाला थाना पहुंचा था, जहां उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

इस बारे में डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच जारी हैं। जल्द ही मामले में सुराग लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!