बदले नियम, अब सरकार की मंजूरी के बिना अब हिमाचल में नहीं मिलेगा प्रवेश
बदले नियम, अब सरकार की मंजूरी के बिना अब हिमाचल में नहीं मिलेगा प्रवेश
डोनाल्ड ट्रंप व अमिताभ बच्चन के पास जारी होने पर सरकार की हुई किरकिरी..
सरकार ने जारी किए नए निर्देश, अब डीसी अप्रूव करेंगे ई पास…
न्यूज़ एप/शिमला
हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए अब कोविड पास अनिवार्य कर दिया गया है।
इससे पहले सिर्फ पंजीकरण की ही व्यवस्था थी। इसी का अनुचित फायदा उठाते हुए कुछ शरारती तत्वों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम पर ई पास जारी करवा लिया।
जिससे सरकार की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े हो गए। विपक्ष को मुद्दा मिला गया। काफी किरकिरी के बाद अब सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश में डीसी के स्तर पर कोविड पास की अनुमति दी जाएगी।
लोगों को ई-पास पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। संबंधित जिले के डीसी उसे अप्रूव करेंगे।
