पांवटा साहिब में एक साथ कोरोना से तीन लोगों की मौत…

पांवटा साहिब में एक साथ कोरोना से तीन लोगों की मौत…

कोरोना के 183 मामलें आये सामने, प्रशासन की बड़ी चिंता

1400 से अधिक कोरोना के एक्टिव मामलें…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले में बढ़ोतरी के साथ साथ मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहा है। वीरवार को कोरोना के 183 मामलें सामने आये है जबकी शुक्रवार को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एक साथ तीन लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 1300 से अधिक पहुंच चुका हैं। इसके साथ-साथ दिन प्रतिदिन कोरोना से मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एक महिला सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें एक महिला और पुरुष की मौत हुई है. जिसमें एक की उम्र 45 साल के आसपास बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दो लोगों का उपचार सिविल अस्पताल में चला हुआ था जबकि एक को परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल
लाये थे जहां पर उसने दम तोड़ दिया। बढ़ते मौत के मामलें से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है वीरवार को पांवटा साहिब में 183 नए मामले पॉजिटिव आए हैं।
उधर राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की वीरवार को 183 मामलें पॉजिटिव आये तथा शुक्रवार सुबह तीन लोगों की कोरोना
से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!