कमरऊ क्षेत्र के खनन व्यवसायी तपेन्द्र ठाकुर का कोरोना संक्रमण से निधन, क्षेत्र में फैली शोक की लहर….

कमरऊ क्षेत्र के खनन व्यवसायी तपेन्द्र ठाकुर का कोरोना संक्रमण से निधन, क्षेत्र में फैली शोक की लहर….

धार्मिक स्वभाव के थे तपेन्द्र ठाकुर, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

कमरऊ क्षेत्र के खनन व्यवसायी तपेन्द्र ठाकुर का कोरोना से हरियाणा के यमुनानगर में निधन हो गया है। क्षेत्र में निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तपेन्द्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता जालम सिंह फौजी के बेटे थे।

तपेन्द्र ठाकुर धार्मिक स्वभाव व खनन व्यवसायी कुछ दिन पूर्व कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें पहले देहरादून व फिर यमुनानगर ले जाया गया था।

लेकिन आज वह कोरोना से जंग हार गए हैं। बता दें कि तपेन्द्र सिंह ठाकुर बड़े धार्मिक स्वभाव के थे। वह भी अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलकर खनन व्यवसाय में उन्नति पर पहुंचे।
तपेन्द्र ठाकुर के निधन पर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सिरमौर माईन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर, रजनीश चौहान ,सतीश चौहान, कमरऊ ट्रक यूनियन के प्रधान खतर सिंह ठाकुर, अजय चौहान आदि ने शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!