विधुत बोर्ड का कारनामा,मृत्यु व्यक्ति को बना दिया SDO…
विधुत बोर्ड का कारनामा,मृत्यु व्यक्ति को बना दिया SDO…
एक साल पहलें हो चुकी है व्यक्ति की मौत…
न्यूज़ एप/बड़सर
विधुत बोर्ड ने एक साल पहलें मृत कनिष्ठ अभियंता को पदौन्नति देकर सहायक अभियंता बनाने का मामला सामने आया है।
बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर एकबार फिर सवाल उठे है। पिछले दिन डिप्लोमा होल्डर 9 जेई को पदौन्नत करके सहायक अभियंता का तोहफा दिया गया। जिसमें की राज कुमार वर्मा जो की पिछले वर्ष ही स्वर्गवास हो गए थे परंतु विभाग की लचर कार्यप्रणाली के तहत उन्हें अभी भी जीवित दिखया जा रहा है। मई 2020 में भी सुदेश कुमार मृत व्यक्ति को पदौन्नत करके सहायक अभियंता बना दिया गया था।किसी भी प्रकार की पदौन्नति से पहले सभी नियमो को देखा जाता है। क्या बोर्ड कार्यालय में बैठे सभी अधिकारी आँखे बंद करके कार्य करते है। आमजनता में भी इस प्रकार के कार्यों से विभाग की फजीहत होती रहती है।इसी कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है। दूसरी तरफ कई लोग पिछले कई वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे है। जिनके बारे में विभाग कोई सुध नही ले रहा है।
अधिशाषी अभियंता बड़सर ई0 वतन सिंह ने कहा कि उक्त जेई बड़सर मंडल के अंतर्गत ही कार्यरत थे जो की स्वर्ग सिधार चुके हैं। जिसकी सुचना बोर्ड कार्यालय को दे दी गई थी।
उधर विभाग की अंडर सेक्रेटरी लीला चौहान ने कहा कि इस बारे में छानवीन की जा रही है किस्से गलती हुए है।
