पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में भाजपा ने किया पर्दशन..
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में भाजपा ने किया पर्दशन..
ममता बनर्जी कर रही है लोकतंत्र की हत्या:अरविंद गुप्ता
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रणाम के बाद TMC के कार्यकर्ताओं द्धारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई हत्याओं के खिलाफ पांवटा साहिब भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताया है।
बुधवार को पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्याक्षता में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं व हिंसक घटनाओं के खिलाफ लोक निर्माण विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा ने ममता बनर्जी और TMC के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी आदि ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद TMC के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट आदि की घटनाएं सामने आ रही है साथ घरों को जलाया गया है। ममता बनर्जी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिसका भाजपा विरोध करती है। उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार अच्छा पर्दशन किया है। जिसको टीएमसी हजम नहीं कर पा रहे है।
