पांवटा साहिब में कोरोना के एक साथ 193 मामलें पॉजिटिव आने से प्रशासन की बड़ी मुश्किलें….
पांवटा साहिब में कोरोना के एक साथ 193 मामलें पॉजिटिव आने से प्रशासन की बड़ी मुश्किलें….
उपमंडल में लगातार हो रही कोरोना मामलें में बढ़ोतरी,800 से अधिक मामलें एक्टिव..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में एक साथ 193 मामलें कोरोना के आने से प्रशासन की चिंताएं बड़ गई है। शनिवार दोपहर बाद व रविवार के नमूनों की जांच अभी बकाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में लगातार कोरोना के मामलें में बढ़ोतरी हो रही है। उपमंडल में अभी तक करीब 800 से अधिक एक्टिव मामलें है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के पेंडिंग मामलों में से 60 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि शनिवार के नमूनों में से शहरी इलाकों में कुल 87 व ग्रामीण इलाकों से 46 नए मामले आए हैं।
शहरी इलाकों में तारुवाला, आदर्श कालोनी व दुर्गा कालोनी में संक्रमण के 21 मामले, गुज्जर कालोनी व बद्रीपुर से 17 मामले, एकता कालोनी सहित वार्ड 12 से 11 मामले, मेन मार्केट से 8 मामले, देवीनगर से 8 मामले, भूपुर व केदारपुर से 7 मामले, शमशेरपुर व यमुना विहार कॉलोनी से 6 मामले, विश्वकर्मा चौक से 4 मामले, हीरपुर से 2 मामले, बांगरन चौक से 1 मामला, सूर्या कालोनी से 1 मामला व शुभखेरा से 1 मामला सामने आए हैं।
इसके इलावा ग्रामीण इलाकों में रामपुरघाट से 8 मामले, राजपुर अंबोया से 8 मामले, सूरजपुर से 4 मामले, बाता मंडी से 3 मामले, जामनीवाला से 3 मामले, पुरुवाला से 3 मामले, क्यारदा से 3 मामले, माजरा से 3 मामले, सतोन से 3 मामले, रैनबैक्सी चौक से 2 मामले, अमरकोट से 2 मामले, पिपलीवाला से 2 मामले, राजबन से 1 मामला, व गोरखुवाला से 1 मामला सामने आए हैं।
बीएमओ डॉक्टर अजय देओल ने इलाका वासियों से कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन की अपील की है।
