पांवटा साहिब में दो दिन में कोरोना के 273 मामलें पॉजिटिव आने से प्रशासन की बड़ी मुश्किलें….
पांवटा साहिब में दो दिन में कोरोना के 273 मामलें पॉजिटिव आने से प्रशासन की बड़ी मुश्किलें….
उपमंडल में लगातार हो रही कोरोना मामलें में बढ़ोतरी, 900 से अधिक मामलें एक्टिव…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल साहिब में दो दिन में 273 मामलें कोरोना के पॉजिटिव आने से प्रशासन की चिंताएं बड़ गई है। पांवटा साहिब में शनिवार को 164 मामलें व रविवार को 109 मामलें पॉजिटिव आये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में लगातार कोरोना के मामलें में बढ़ोतरी हो रही है। उपमंडल में अभी तक 900 से अधिक एक्टिव मामलें है। शनिवार व रविवार को 600 के करीब कोरोना के टैस्ट लिए थे जिसमें से शनिवार को 164 व रविवार को 109 मामलें पॉजिटिव आये है। कुल मिलाकर दो दिन में 273 मामलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पांवटा साहिब 273 मामलें पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की चिताएं बड़ गई है। अधिक्तर पॉजिटिव आये लोगों को हॉम आईसोलेशन किये हुये है। जिनकी लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच कर रहे है।
उधर स्वास्थ्य विभाग राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की शनिवार व रविवार को 273 मामलें पॉजिटिव आये है।
