पांवटा साहिब के डेंटल कॉलेज सहित जिले में कोरोना के 15 नए मामले

पांवटा साहिब के डेंटल कॉलेज सहित जिले में कोरोना के 15 नए मामले

एक्टिव केस हुए बढ़ कर 33…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के डेंटल कॉलेज से कोरोना के 5 मामलों के साथ जिला सिरमौर से 15 नए मामले मिले है, जिसके बाद जिला में एक्टिव केस के मामलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

आज शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिला में 404 सैंपल की जांच की गई, जिसमें एक साथ 15 लोग संक्रमित मिले। जबकि एक मरीज भी स्वस्थ हुआ है।

डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि आज मंगलवार को कमरऊ के शरली मानपुर से 60 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब के कोलर से 32 वर्षीय महिला, संगड़ाह के गत्ताधार से 22 वर्षीय महिला, राजबन से 47 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब क्षेत्र के एचआईडीएस संस्थान से 24 व 23 वर्षीय युवती, 20, 20 व 25 वर्षीय 3 युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सावधान रहें और कोविड नियमों का पालन करें। डीसी ने कहा कि यदि लापरवाही जारी रही, तो संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!