4 साल से लापता अपने भाई को देखकर बहन के निकले आंसू, मध्य प्रदेश से पैदल ही हिमाचल प्रदेश पहुंचा गया था राजा

4 साल से लापता अपने भाई को देखकर बहन के निकले आंसू, मध्य प्रदेश से पैदल ही हिमाचल प्रदेश पहुंचा गया था राजा

न्यूज़ एप/रूड़की

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के तहत पांवटा साहिब में 22 जून 2025 को संजय कंवर ने पांवटा साहिब – शिलाई नैशनल हाइवे 707 पर सतौन पुल के पास से एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया तथा व्यक्ति से बातचीत करने पर उसने अपना नाम राजा पुत्र मदइया निवासी धर्मपुरा, तहसील बिजावर, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश बताया। 26 जून 2025 को व्यक्ति को गाड़ी के माध्यम से अपना घर आश्रम, रूड़की उत्तराखंड शिफ्ट किया। अपना घर आश्रम रूड़की के प्रभारी सन्नी चौधरी ने गुगल के माध्यम से संबंधित पुलिस थाना का मोबाइल नंबर सर्च कर पुलिस से बात की। जिसके बाद पुलिस ने संबोधित पंचायत के सरपंच का मोबाइल नंबर दिया तथा संबंधित सरपंच से बात कर सरपंच ने व्यक्ति की बहन आरती का मोबाइल नंबर दिया। जिसके बाद व्यक्ति की बहन आरती से फोन पर बात की साथ ही फोन पर राजा की बात करवाई गई। अपने भाई से बात करने के दौरान आरती भावुक हो गई। आरती ने बताया कि राजा मानसिक रूप से बीमार है तथा उनका उपचार चल रहा था तथा 4 साल पहले अचानक घर से लापता हो गया, जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन भाई का कोई पता नहीं चल पा रहा था। 29 जून 2025 को राजा के चचेरे भाई मध्य प्रदेश से अपना घर आश्रम रूड़की उत्तराखंड पहुंचा तथा राजा को अपने साथ घर ले गए। राजा की बहन आरती ने अपना घर आश्रम की टीम का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!