कोरोना अपडेट : सतौन स्वास्थ्य केंद्र में 179 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट
कोरोना अपडेट : सतौन स्वास्थ्य केंद्र में 179 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट
डॉ अनिरुद्ध ने ग्रामीणों से की ये अहम अपील….
स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र सतौन में कोविड-19 टीका करण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शिल्ड वैक्सीन दी गई।
इस दौरान 179 लोगों को वैक्सीन की पहली व कुछ लोगों को दूसरी डोज दी गई।
इस मौके पर मौजूद डॉ अनिरुद्ध कुमार ने ग्रामीणों से अपने आस पास के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा की इससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए 45 से अधिक आयु वाले लोग इसका लाभ उठाएं।
इस दौरान उनके साथ फार्मासिस्ट हरदयाल तोमर, , ओएनएम कुसुम शर्मा, रीना देवी, सीएचओ मोनिका, एएनएम आभा,आशा वर्कर किरण, श्यामा, नारदा शर्मा व सुमन आदि मौजूद थे।
