हरियाणा-हिमाचल सीमा पर पुलिस टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की…..

हरियाणा-हिमाचल सीमा पर पुलिस टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की…..

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…..

पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार धरपकड़ जारी…

नहीं बख्शे जायेंगे नशा माफिया:डीएसपी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल बेरियर के पास पुलिस टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की हरियाणा की तरफ से एक युवक चिट्टा लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बहराल बेरियर पर नाका लगाया तभी सामने से 20 वर्षीय युवक विकास पुत्र श्याम लाल निवासी धौलाकुंआ आया तो पुलिस टीम ने रोका तथा डीएसपी वीर बहादुर को सूचना दी गई। डीएसपी वीर बहादुर तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक की तलाशी ली तलाशी के दौरान युवक के पास से 3.87 ग्राम चिट्टा(हिरोईन) बरामद किया। पुलिस ने युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!