बदमाशों ने UCO Bank के ताले तोड़ किया हाथ साफ…
बदमाशों ने UCO Bank के ताले तोड़ किया हाथ साफ…
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के हाथ क्या क्या लगा….?
DSP बीर बहादुर मौके पर, एक संदिग्ध हिरासत में लिया…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
Paonta Sahib में UCO Bank कि शाखा बद्रीपुर में बदमाशों ने देर रात ताले तोड़ कर हाथ साफ कर दिया।
इस दौरान चोर बैंक में रखे चैक और एक वॉल फेन ही चुरा पाए। आस पास के लोगों ने बैंक के ताले टूटने की सूचना बैंक के मैनेजर व पुलिस को दी।
जिसके बाद DSP Paonta Sahib बीर बहादुर व SHO संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
इस दौरान DSP Paonta Sahib बीर बहादुर द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
गनीमत ये रही की वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश बैंक से केश व कोई बड़ी चीज की चोरी करने में कामयाब नहीं हुए।
DSP Paonta Sahib बीर बहादुर ने बताया की पुलिस ने इस मामले में वारदात के तुरंत बाद एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
