कार जिप्सी की भयानक टक्कर में दंपति की दर्दनाक मौत…..

कार जिप्सी की भयानक टक्कर में दंपति की दर्दनाक मौत…..

हादसे में दो बच्चों सहित चार घायल, अस्पताल में भर्ती,पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच मे जुटी..

शादी समारोह से घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ भयानक ऐसा हादसा….

न्यूज़ एप/नूरपुर

हिमाचल प्रदेश में शनिवार के एक दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

जब वे जौंटा के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा में आ रही सेना की जिप्सी से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला नूरपुर का है।

आस पास के लोगों के तत्काल पुलिस को सूचित किया व घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों की पहचान चंपा देवी और सतविंद्र सिंह निवासी मस्तगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला की जांच शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!