कोरोना महामारी ने छीन ली रोजी-रोटी, फंदे से झूल गया ड्राइवर….

कोरोना महामारी ने छीन ली रोजी-रोटी, फंदे से झूल गया ड्राइवर….

पत्नी बच्चे गए थे खेत में काम करने, तभी युवक के उठाया ये खौफनाक कदम…

पुलिस ने किया मामला दर्ज, पोस्टमार्टम को भेजा शव..

न्यूज़ एप/हमीरपुर

कोरोना महामारी के दौरान समाज के निचले मध्यम वर्ग के तबके को कितने आर्थिक दबावों का सामना करना पड़ रहा है, इसका दर्दनाक नमूना सामने आया है।

घर की आर्थिक हालत ठीक ना होने के कारण जिला हमीरपुर के तहत सुजानपुर में एक चालक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार (40) पुत्र ज्ञान चंद निवासी घिरंड पिछले कुछ दिनों से परेशान था। सुरेश कुमार पिछले एक माह से घर पर ही थी और काम ना मिलने के कारण परेशान था। ऐसे में जाहिर है घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी।

इसी परेशानी के आलम में चालक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब चालक की पत्नी, बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे तो उसने आत्महत्या कर ली।

परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने चालक के शव को लटका हुआ पाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सुरेश कुमार काम ना मिलने के कारण पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। उसकी गाड़ी भी घर पर ही खड़ी रहती थी।

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पेशे से चालक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!