वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर 5 वाहनों को किया जब्त, 91 हजार का ठोका जुर्माना…..
वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर 5 वाहनों को किया जब्त, 91 हजार का ठोका जुर्माना…..
वन विभाग की छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हडकंप….
खनन माफियाओं को नहीं किया जायेगा बर्दाश्त:डीएफओ
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की कारवाई करते हुये पांच वाहनों को पकड़कर जब्त किये गये तथा 91 हजार रूपये का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की भंगाणी रेंज के यमुना बीट व पांवटा साहिब के रामपुर बेली में अवैध खनन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद वन विभाग की टीम मैं शामिल भंगाणी के बी.ओ सचिन व पांवटा के बीओ सुमन्त, वनरक्षक धनवीर, संदीप, ज्योति, बलबीर, मुद्दसिर सुंदर, किशन व कीर्तन आदि ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान नदी के किनारे कुछ वाहन अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे। वन विभाग की टीम ने 5 वाहनों को सीज किया गया तथा 91 हजार रूफये का जुर्माना किया। गया वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने बताया कि विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर 91 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।
