पांवटा साहिब बाजार में अतिक्रमण, प्रशासन मौन
पांवटा साहिब बाजार में अतिक्रमण, प्रशासन मौन
नगर परिषद उठाएगी कड़े कदम : निर्मल कौर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्धारा सड़कों पर अतिक्रमण करने से शहर की सड़कें दिन प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही है। जिससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहतीं है तथा शहरवासियों को आवगमन में भी दिक्कतें हो रही है। लेकिन नगर परिषद अतिक्रमण पर कोई कारवाई नहीं कर रही है।
पांवटा साहिब शहर में दुकानदारों ने नगर परिषद की सड़को पर अतिक्रमण करा हुआ है। दुकानदारों ने नगर परिषद की जल निकासी नाली को उपर से पूरी तरह से बंद की हुई है। जिससे बरसात में पानी सड़को पर ही इकट्ठा हो जाता है व लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके साथ साथ शहर का मुख्य बाजार गीता भवन से लेकर महर्षि बाल्मीकि चौक तक व्यापारियों ने दुकान का सामान दुकानों के बाहर सड़कों पर ही रखा हुआ है। जिससे सड़कें पूरी तरह से सिकुड़ गई है साथ ही रेहडी भी सड़क पर ही खड़ी कर देते है। जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है तथा जाम लगा रहता है जिससे कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन नगर परिषद इस पर कोई कारवाई नहीं करता है।
क्या कहते है शहरवासी।

पांवटा साहिब के निवासी प्रशांत,सुनील कुमार, निखिल, अशोक कुमार, अंशुल आदि ने बताया की शहर के मुख्य बाजार में बसस्टैंड से लेकर गीताभवन से होते हुये महर्षि बाल्मीकि चौक तक व्यापारियों ने सड़क पर ही अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे शहर की सड़कें पूरी तरह से सिकुड़ गई है। दुकानदारों ने जल निकासी की नालियों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिससे नालियों की सफाई करना भी सफाईकर्मियों को मुश्किल हो जाती है साथ ही बरसात में पानी सड़को पर खड़ा रहता है। इसके साथ साथ दुकानदारों का सामान भी सड़कों के किनारों पर रख देते है। जिससे शहरवासियों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। नगर परिषद को अतिक्रमण पर सख्त करवाई करनी चाहिये।
क्या कहते है नगर परिषद की अध्यक्षा..
पांवटा साहिब नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर ने बताया की व्यापारियों से कई बार आग्रह किया गया है तथा नोटिस भी जारी किए गए हैं। अगर समय रहते दुकानदारों ने सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर परिषद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
