BSNL की केबल पर बदमाशों ने हाथ किया साफ….
BSNL की केबल पर बदमाशों ने हाथ किया साफ….
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में शातिर चोरों ने बीएसएनएल की हजारों की केबल पर हाथ साफ कर करने का मामला सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब- देहरादून नेशनल हाईवे पर सड़क का निर्माण कार्य चला हुआ है। जिस कारण बद्रीपुर से पांवटा साहिब तक सड़क की खुदाई की हुई है तथा खुदाई के कारण बीएसएनएल की केवल खुले में पड़ी थी देर रात को साईं अस्पताल के समीप अज्ञात बदमाशों ने केबल काट कर उड़ा ले गए जब बीएसएनल की लाइनें बंद हुई तो अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि मौके से 50 मीटर केबल गायब थी। जिसके बाद बीएसएनल अधिकारी देविन्द्र सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि बीएसएनएल की केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
