पांवटा साहिब-भंगाणी सड़क पर पलटा तेज रफ्तार ट्राला…

पांवटा साहिब-भंगाणी सड़क पर पलटा तेज रफ्तार ट्राला…

टला बड़ा हादसा, जांच में जुटी पुलिस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब- भंगाणी सड़क पर हरिपुर-टोहाना के पास एक तेज रफ्तार बजरी से भरा ट्राला मकान की दीवार से टकराया और सड़क पर पलट गया। हालांकि जान माल का नुकसान होने से बच गया लेकिन दीवार को कुछ क्षति जरूर पहुंची है। जानकारी देते हुए मकान मालिक मंजूर अली और सादिक अली ने बताया कि आज सुबह 5:30 बजे के करीब एक जोरदार आवाज सड़क पर सुनाई दी जैसे ही बाहर निकल कर देखा तो एक बड़ा बजरी से भरा ट्राला पलटा हुआ है। बजरी से भरा ट्राला मंजूर अली के घर की दीवार के साथ टकराया था। जिसके कारण दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि जान माल का नुकसान होने से बच गया लेकिन दीवार को कुछ क्षति जरूर पहुंची है ।
सनद रहे कि इससे पूर्व भी हरिपुर टोहाना के समीप एक माइनिंग गार्ड को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। सिर्फ शिवपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक मकान की दीवार को तोड़कर तोड़ घर में घुस गया था। लेकिन उसके बावजूद भी तेज रफ्तार ट्रालों के ऊपर नकेल नहीं कसी जा रही है। हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन जरूर दिया जाता है की भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी। लेकिन यह अपनी तेज रफ्तार से बाज नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!