पांवटा साहिब -शिलाई NH पर टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….
पांवटा साहिब -शिलाई NH पर टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….
पांवटा साहिब/न्यूज़ एप
पांवटा साहिब -शिलाई नैशनल हाइवे 707 पर नारीवाला के पास एक निजी कंपनी में कार्यरत दो प्रवासी मजदूरों की काम से लौटते वक्त एक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मजदूर निजी कंपनी में काम कर देर शाम को घर लौट रहे थे तभी अचानक पांवटा साहिब की तरफ से एक तेज रफ्तार टिप्पर आया और दोनों मजदूर टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल दोनों व्यक्ति को आनन फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे में मृत हुए व्यक्ति की पहचान विष्णु प्रताप सिंह व रितेश के रूप में हुई है और दोनों ही उत्तर प्रदेश गाजीपुर के रहने वाले बताएं जा रहे है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
