Crime : हल्की सी कहासुनी के चलते चाचा ने भतीजे पर दाग दी गोली..
Crime : हल्की सी कहासुनी के चलते चाचा ने भतीजे पर दाग दी गोली..
गंभीर गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला में किया भर्ती, पुलिस ने किया मामला दर्ज…..
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दर्ज किए परिजनों के बयान….
न्यूज़ एप/शिमला
चौपाल उपमंडल में घरेलू विवाद के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है। नेरवा पुलिस थाना के तहत ग्राम पंचायत टिक्करी में एक परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने अपने भतीजे पर गोली चला दी।
भतीजे को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदम सिंह (57) पुत्र जानिया राम निवासी नेरूवा ने अपने ही भतीजे ललित कुमार पुत्र लायक़ राम पर घरेलु विवाद के चलते बंदूक से गोली मार दी थी।
घायल को रात ही एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद ललित को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
