पांवटा साहिब के युवक को जहर देकर नदी में फैंका, एक गिरफ्तार…
पांवटा साहिब के युवक को जहर देकर नदी में फैंका, एक गिरफ्तार…
मां की शिकायत पर पांवटा साहिब पुलिस ने की कारवाई…
27 जुलाई को घर से लापता हुआ था, 29 को मिली लाश…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के देवी नगर स्थित वार्ड नंबर-9 के एक युवक की संदिग्ध मौत पर पुलिस ने वार्ड के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मृतक युवक की माता की शिकायत पर हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी स्व रासा निवासी मद्रासी काॅलोनी नजदीक देहरादून रेलवे स्टेशन रेस्ट केम्प ने पांवटा साहिब पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है।
उसने शिकायत में कहा है कि उसका लड़का सूरज अपनी पत्नी दया और बच्चे के साथ वार्ड 9 देवीनगर मद्रासी काॅलोनी पांवटा साहिब मे रहता है। जो 27 जुलाई को शाम लगभग 4 बजे से लापता हो गाया था। उसका शव 29 जुलाई को छछरोली मे यमुना नदी के किनारे मिला।
महिला ने बताया कि वह देहरादून मे रहती है औऱ बीच बीच मे अपने बेटे और बहु के पास यहां आ जाती थी। मनीष कुमार पुत्र सतीश पता उपरोक्त उसकी बहु दया पर काफी समय से बुरी नजर रखता था।
जिस कारण उसके लड़के सुरज उर्फ तम्बी की इस बात पर मनीष से काफी बार बहस भी हुई थी। जिस दिन उसका लड़का गायब हुआ उस दिन उसको एक फोन भी आया था तथा सूरज को तलाश करते जब हमने यमुना पुल पर केमरे चैक किये तो सूरज उर्फ तम्बी के साथ 27 जुलाई को रिक्शा पर मनीष को विकासनगर की ओर जाते देखा है।
शिकायत कर्ता ने बताया कि उसका लड़का तैरना नही जानता था व पानी से डरता था। उसने आशंका व्यक्त की है कि मनीष ने उसके लड़के को कोई नशा या जहर देकर जान से मार के पानी मे फेंक दिया है।
जिस पर पुलिस ने भादंस की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय मे पेश किया जाएगा। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
