नैशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान….

नैशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान….

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू..

आगजनी से ट्रक को लाखों रूपये का नुकसान…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-यमुनानगर नैशनल हाईवे पर लालढांग के पास अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने छंलाग लगाकर जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक आग से बुरी तरह से जल गया। जिससे लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक खोडोवाला से पत्थर भरकर हरियाणा के यमुनानगर की तरफ जा रहा था की लालढांग के पास खड़ी चढाई में अचानक ट्रक में आग लग गई। जब तक ड्राइवर को कुछ समझ आता तब तक ट्रक में आग की लपटें उठ गई। चालक ने तुरंत छंलाग लगाकर अपनी जान बचाई। मौके पर अन्य ट्रक चालक पहुंचे जिन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ट्रक बुरी तरह से जल गया। जिससे लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!