बाबा नीम करोली के कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,सड़क से लेकर मंदिर के अंदर तक बेतहाशा भीड़

बाबा नीम करोली के कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,सड़क से लेकर मंदिर के अंदर तक बेतहाशा भीड़

न्यूज़ एप/नैनीताल

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर के पुल और मंदिर के अंदर तक भक्तों का तांता लगा रहा, जो कि खत्म होने का नाम ही नहीं रहा था. नीम करोली महाराज की जय, बजरंग बली के जयकारों से पूरा गुंजायमान था. भीड़ के चलते मंदिर क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. भीड़ को संभालने के लिए काफी कोशिशें की गईं, मगर सभी नाकाफी दिखीं. कोई भी पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आया. भक्तों की इस बेतहाशा भीड़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं.

बता दें नैनीताल आने वाला तकरीबन हर पर्यटक कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए पहुंच रहा है. इससे कैंची धाम में रोज भारी भीड़ हो रही है. यह भीड़ प्रदेश के किसी भी धार्मिक स्थल से अधिक है. इससे आने वाले दिनों में शासन और प्रशासन को कैंची धाम की व्यवस्थाओं के सुधार के बारे में नए सिरे से सोचने लिए विवश होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!