10 साल से घर से लापता मोमिन के लिए फरिश्ता बनी अपना घर आश्रम की टीम, 10 साल बाद अपने चाचा को देख भावुक हुआ नाजिम
10 साल से घर से लापता मोमिन के लिए फरिश्ता बनी अपना घर आश्रम की टीम, 10 साल बाद अपने चाचा को देख भावुक हुआ नाजिम
न्यूज़ एप/रूड़की
अपना घर आश्रम रूड़की में चाचा भतीजे का 10 साल बाद मिलन हुआ। अपना घर आश्रम रूड़की के प्रभारी सन्नी चौधरी ने बताया 23 मई 2024 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम धनोरी तहसील कलियर के पास असहाय रूप से घूमता रहता है। जिसके बाद अपना घर आश्रम रूड़की की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची तथा व्यक्ति को रेस्क्यू कर आश्रम लाया गया। व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण वह नाम पता बताने में असर्मथ था तथा व्यक्ति का चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि उपचार शुरू होने के कुछ महीनों के बाद मानसिक स्थिति ठीक हुई तथा 19 जून 2025 को बातचीत की गई जिसके बाद व्यक्ति ने अपना नाम मोमिन निवासी तालिब नगर कासिमपुर ,तहसील- कोलजिला ,जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। जिसके बाद अपना घर आश्रम की टीम ने गुगल के माध्यम से तालिब नगर के ग्राम सरपंच धर्मेंद्र सिंह का नंबर लेकर बात की गई । सरपंच ने धर्मेंद्र सिंह ने मोमिन के भतीजे नाजिम अहमद का मोबाइल नंबर दिया। जिसके बाद अपना घर आश्रम की टीम ने
व्यक्ति के भतीजे नाजिम व परिजनों से वीडियो कॉल के माध्यम से उनके बात करवाई गई। परिजनों ने बताया कि मोमिन 10 सालों से घर से लापता है तथा काफी ढूंढने का प्रयास भी किया पर कोई पता नहीं लग पाया। 22 जून 2025 को मोमिन का भतीजा नाजिम अपना घर आश्रम रूड़की पहुंचा तथा अपने चाचा को देखकर भावुक हो गया। नाजिम ने अपना घर आश्रम रूड़की की पूरी टीम का आभार प्रकट किया।
