पांवटा साहिब में भारतीय रिज़र्व बैंक ने लगाई कार्यशाला, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बैंकिंग के बारे में दी जानकारी।
पांवटा साहिब में भारतीय रिज़र्व बैंक ने लगाई कार्यशाला, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बैंकिंग के बारे में दी जानकारी।
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
भारतीय रिज़र्व बैंक लोकपाल कार्यालय शिमला द्वारा पांवटा साहिब में विभिन्न विभागों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में भारतीय रिज़र्व बैंक लोकपाल कार्यालय शिमला द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक लोकपाल शिमला के लोकपाल शिव कुमार यादव, उप लोकपाल अनिल पंडोत्रा ने कार्यशाला में विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों को लिए सुरक्षित बैंकिग प्रथाओं तथा डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपायों के बारे में बताया साथ ही बैंक द्वारा चलाई गई बैंकिंग योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
