15 वर्षीय युवक दो दिन से लापता, युवक को ढूंढने में परिजनों की मदद करें

15 वर्षीय युवक दो दिन से लापता, युवक को ढूंढने में परिजनों की मदद करें

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

15 वर्षीय पारस पुत्र पूर्ण, माता रीता
निवासी मसूरी, उत्तराखंड का रहने वाला है तथा उनकी माता रीता पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में काम करती है व पीछे दस वर्षों से बेहड़ेवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि. प्र.) में रहती है। लड़का राजकीय माध्यमिक विद्यालय बेहड़ेवाला में 8वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। 24 जनवरी को घर से सुबह स्कूल के लिए निकला।

जब शाम को घर नहीं आया तो पता करने पर जानकारी मिली की वह स्कूल ही नहीं पहुंचा। जिसके बाद जानकर व रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद माता ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अगर किसी को बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो उनकी माता रीता के मोबाइल नंबर 7807931461 पर फोन करके जानकारी दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!