हिमाचल दिवस पर रोटरी क्लब ने मैराथन का किया आयोजन, बच्चों को किया सम्मानित
हिमाचल दिवस पर रोटरी क्लब ने मैराथन का किया आयोजन, बच्चों को किया सम्मानित
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल दिवस पर रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में 16 साल से ऊपर के बच्चों ने भाग लिया। इस मैराथन में लगभग 60 लड़के लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बहुत ज्यादा उत्सुक बच्चों में दिखाई दिया।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष कविता गर्ग ने बताया कि हिमाचल दिवस पर मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मैराथन में प्रथम व दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को ट्रॉफी, ब्रोंज मेडल, सर्टिफिकेट एवं 2100 रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया।
इस मैराथन में रोटरी क्लब के सदस्य ने भी हिस्सा लिया।
इस मौके पर नरेंद्र पाल सिंह नारंग, राकेश गर्ग, अरुण गोयल, सुमित गोयल, आनंद किशोर, रिपु दमन सिंह कालरा, कविता गोयल,सोमेश वर्मा आदि मौजूद थे।
