गिरिपार क्षेत्र में बोलोरो कैम्पर के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, 17 घायल….
गिरिपार क्षेत्र में बोलोरो कैम्पर के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, 17 घायल….
न्यूज़ एपशिलाई
गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के बोबरी बश्वा सड़क पर बोलोरो कैम्पर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हुई है तथा 17 लोग घायल हुए है। घायल हो शिलाई अस्पताल से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए रैफर किये गये है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एचपी 85 – 1377 बोलेरो कैम्पर सुबह करीब 9 बजें बोबरी बश्वा से सवारियों को लेकर शिलाई की तरफ आ रहे थे कि बोलोरो कैम्पर अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होकर पुलिस के साथ मिलकर घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए शिलाई अस्पताल लाए गए जहां पर प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए रैफर किए गए।
घायलों की लिस्ट…
दलीप पुत्र पुनिया राम निवासी गांव बशवा उमर 35 वर्ष ,काजल पुत्री सुधीर कुमार निवासी गांव क्वानू बउम्र 17 साल
,अर्जुन पुत्र चमेल सिंह निवासी गांव बोबरी उमर 25 साल ड्राईवर,रीतिका पुत्री बहादुर सिंह निवासी गांव बश्वा उम्र 17 वर्ष,रौनक पुत्र बंसी राम गांव बश्वा 18 वर्ष, युवराज पुत्र सन्तराम गांव बश्वा 18 वर्ष, नरायणी देवी पत्नी बंसी गांव बश्वा 48 वर्ष, उत्तम पुत्र प्रताप सिंह गांव बश्वा 25 वर्ष, प्रतिभा पुत्री मनसा राम गांव बश्वा 24 वर्ष, विजय ऊर्फ बीजा राम पुत्र कालू राम गांव बश्वा 35 वर्ष,निर्मला पुत्री सुन्दर सिंह गांव बश्वा 20 वर्ष, विक्रम पुत्र शुप्पा राम गांव बश्वा 34 वर्ष, अभिषेक पुत्र जोगी राम गांव बश्वा 17 वर्ष, सुन्दर सिंह पुत्र शोभा राम गांव बश्वा 40 वर्ष,अभिषेक पुत्र स्वरूप गांव बश्वा 18 वर्ष,विनोद पुत्र विजय गांव बश्वा 45 वर्ष,नेहा पुत्री बंसी राम गांव बश्वा 17 वर्ष
मृतक के नाम…
करीना पुत्री फकीर चन्द निवासी गांव हंडाड़ी उम्र 19 वर्ष व मोहन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गांव बश्वा उम्र 62 वर्ष
