पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई, एक ट्रक से 844 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप बरामद….

पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई, एक ट्रक से 844 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप बरामद….

हरियाणा के दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 844 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक ट्रक में बड़ी मात्रा में चुरा पोस्त की खेप पांवटा साहिब की तरफ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर माजरा पुलिस ने धौलाकुआं में नेशनल हाईवे पर नाका लगाया नाके के दौरान देर रात को सामने से HR 58A- 8028 गाड़ी आई तो पुलिस ने रोककर तलाशी ली। गाड़ी में डेढ़ सौ बॉक्स किसी कंपनी का सामान था जब पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल करी तो ट्रक के अंदर से 21 बोरे बरामद हुए जिसमें 844 किलो 200 ग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ।पुलिस ने चालक रविंदर कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा व परिचालक रवि कुमार निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू हर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएपी वीर बहादुर ने बताया की एक गाड़ी से 844 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!