NMMS की परीक्षा में मानल स्कूल की बिटिया कशिश ने जिले में हासिल किया प्रथम स्थान….

NMMS की परीक्षा में मानल स्कूल की बिटिया कशिश ने जिले में हासिल किया प्रथम स्थान….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

National Means cum merit Scholarship की परीक्षा में छाए राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानल की छात्राएं आज आए छात्रवृति के परिणाम मे मानल स्कूल ने अपना दबदबा बनाए रखा है। इस छात्र वृति परीक्षा में मानल विद्यालय के 4 छात्रों ने स्थान प्राप्त हुआ है। सनद रहे कि उक्त National Means cum merit Scholarship
की परीक्षा का आयोजन SCERT सोलन द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में किया जाता है। इसके अंतर्गत उतीर्ण हुए छात्रों को 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि अगले 4 वर्षों तक देय होती है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानल शिक्षा खंड सतौन की छात्रा कशिश ने पूरे सिरमौर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त सिमरन, राशि पुंडीर एवम निखिल चौहान ने भी मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के अध्यक्ष अनिल कुमार, स्कूल प्रभारी दीपक शर्मा, राजेंद्र सिंह,नीता राम भारद्वाज,बीर सिंह व अमित चौहान आदि ने उतीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई दी एवम उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!