बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन,SDM के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन…
बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन,SDM के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन…
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने की नारेबाजी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
देश में बढ़ते पैट्रोल डीजल के दामों को लेकर पांवटा साहिब के कांग्रेस ने पैट्रोल पंपों पर धरना देकर पर्दशन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में लगातार पैट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दिनप्रतिदिन होती जा रही है। जिससे जनता परेशान है। शुक्रवार को पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पांवटा साहिब के विभिन्न पैट्रोल पंपों पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आदि ने बताया की लगातार पैट्रोल डीजल में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे मंहगाई भी बढ़ती जा रही है। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपा ने पैट्रोल, डीजल तथा मंहगाई के उपर बहुत हल्ला किया था। लेकिन अब हर चीज के दाम बहुत बड़ गये है। इसके बाद कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भैजा गया है।
इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा,महेश कोहली,प्रदीप चौहान आदि मौजूद थे।
