पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज में रोड़ सेफ्टी पर कार्यक्रम आयोजित,स्लोगन राइटिंग में अंजली प्रथम….
पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज में रोड़ सेफ्टी पर कार्यक्रम आयोजित,स्लोगन राइटिंग में अंजली प्रथम….
सड़क सुरक्षा नियमों का खुद पालन करें:वीना राठौर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब मैं रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पेंटिंग स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिपाली भंडारी, प्रोफेसर रीना चौहान,डॉक्टर विनीता पाल ने अपनी भूमिका निभाई। इन प्रतियोगिता में स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान अंजली देवी बी.ए द्बितीय वर्ष, दूसरा स्थान नीतू बी.ए. तृतीय वर्ष और सुमन बी.ए प्रथम तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज बीकॉम प्रथम वर्ष, द्बितीय स्थान पर जसप्रीत कौर बी.एससी. तृतीय वर्ष, काजल बी.एससी द्बितीय वर्ष, अमनदीप कौर बी.ए प्रथम वर्ष तथा तीसरे स्थान पर किरण बी.ए द्बितीय वर्ष, अवंकिता बी.ए. द्वितीय वर्ष रही
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वीना राठौर ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को इस मौके पर बधाई दी और उन्हें अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेना तभी सार्थक होगा जब सड़क सुरक्षा नियमों का खुद पालन करेंगे और समाज को इस संदर्भ में जागरूक करते रहेंगे। इस प्रतियोगिता मैं सड़क सुरक्षा क्लब की समन्वयक डॉक्टर वीना तोमर और प्रोफेसर रेखा शर्मा उपस्थित रहे।
