शिलाई में पुलिस टीम ने गाड़ी से अवैध शराब की खेप की बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…
शिलाई में पुलिस टीम ने गाड़ी से अवैध शराब की खेप की बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/शिलाई
गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में एक गाड़ी से अवैध शराब की खेप बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर को देखते हुए नेशनल हाईवे 707 पर शिलाई- रोनाहट पर बागना धार के समीप पुलिस ने नाका लगाया हुआ था तथा आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी शिलाई की तरफ से अरुण चौहान पुत्र कल्याण सिंह, निवासी गांव एवम् डाकघर बेल्ला, तहसील शिलाई, DL-12CA-4225 XUV5OO गाड़ी लेकर आया तो पुलिस टीम ने गाड़ी रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान गाड़ी से 2 पेटियां (24 बॉटल) इंपीरियल ब्लू (अंग्रेजी शराब), 02 पेटियां (24 बॉटल) कंट्री लिकर संतरा मार्क, 01 पेटी बीयर (12 बॉटल) कुल 60 बॉटल अवैध रूप से बरामद की गई। पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर शिलाई के डीएसपी मनीष चौधरी ने बताया की शिलाई- रोनाहट नेशनल हाईवे पर बागना धार के पास एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
