पौका पंचायत में HRTC बस चलाने की उठाई मांग, बलदेव तोमर से मिले ग्रामीण…
पौका पंचायत में HRTC बस चलाने की उठाई मांग, बलदेव तोमर से मिले ग्रामीण…
ग्रामीणों की मांग को जल्द की जाएगी पूरी:बलदेव तोमर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के पौका पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिलकर परिवहन निगम की बस चलाने मांग की।
पौका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान,पूर्व प्रधान रजनीश चौहान,सतीश शर्मा, नवीन शर्मा,अनिल चौहान, दिनेश चौहान,संदीप शर्मा आदि ने बताया की पौका पंचायत में दस साल पहलें सड़क बनकर तैयार हो गई थी तथा चार साल पहलें सड़क को पास कर दिया था। पौका पंचायत में आधा दर्जन से अधिक गांव आते है जिन्हें सतौन व पांवटा साहिब जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। वीरवार को पौका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान की अध्यक्षता में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से पांवटा साहिब में मिला तथा परिवहन निगम बस चलाने की मांग की गई।
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया की पौका पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन निगम की बस को चलाने को लेकर मिला तथा जल्द ही पौका पंचायत में परिवहन निगम की बस की सेवा शुरू की जाए।
