यमुना नदी में डूबने से छात्र की मौत..
यमुना नदी में डूबने से छात्र की मौत..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के यमुना नदी में 15 वर्षीय किशोर की नहाते समय डूबने से मौत। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को नदी से बहार निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार (15) पुत्र जालम सिंह निवासी बहराल दसवीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल की छूट्टी होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ सत्तीवाला के समीप यमुना नदी में नहाने गया हुआ था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो अन्य लड़कों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद रवि के दोस्त हरी व शिवम् ने अपने घर फोन कर घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन यमुना नदी में पहुंचकर युवक की तलाश की तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते है एएसआई कृष्ण भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने गहरे पानी से शव को बहार निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव गृह में लाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रवि कुमार पढ़ाई में बहुत होशियार था। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद से परिजन सदमे में है। माता बेसुध पड़ी है तथा पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि नहाते समय यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
