पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया नया साल…

पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया नया साल…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब मे बीती रात नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अनेकों स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नये साल का स्वागत किया गया। कहीं डीजे की धुन पर पार्टियों में डांस का आयोजन हुआ तो कहीं गेट टू गेदर कर नव वर्ष का जश्न मनाया गया। लेकिन इसी बीच यहां की अनाज मंडी काॅलोनी मे

नव वर्ष की पूर्व संध्या कुछ अलग ही ढंग से मनाई गई। इस दौरान कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए और काॅलोनी के बुजुर्ग और बच्चों को गिफ्ट्स दिये। काॅलोनी निवासी शिवानी वर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर 2021 की शाम अपनी कॉलोनी के लोगो और दोस्तों के साथ मिलकर अनाज मंडी में मनाई गई। जिसमे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनील सैनी विशेष अतिथि रहे। साथ ही पूनम गुप्ता, सुदेश शर्मा, पूर्व चेयरपर्सन नप कृष्णा धीमान, सीमा चौधरी और

वर्तमान पार्षद राजरानी सैनी भी शामिल रही। स्थानीय निवासियों शिवानी वर्मा, बेनज़ीर, नसीम, कमल और प्रदीप ने उनको बहुत बहुत धन्यवाद दिया। इस प्रोग्राम में आयोम वेल्फेयर सोसाइटी ने उनका सहयोग किया। साथ ही इस मौके पर कॉलोनी के लोगो ने अपने बड़े बुजुर्गों को सम्मान अथिति पुरस्कार दिये। बच्चों को भी अलग अलग गिफ्ट्स दिया। कॉलोनी के सहयोगी साथी सुलेख गुप्ता, दिलेर, टी पी सिंह, जवाहर पाल, जितेन्द्र, विमल आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर अनिल सैनी ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी और सभी के लिए यह वर्ष मंगलमय हो ऐसी कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!