उपर से बरसते रहे इंद्रदेव, नीचे गरजते रहे बलदेव तोमर, कहा चुनाव से पहले हाटी मुद्दे का हल नहीं करवा सका तो क्षेत्र में वोट मांगने नहीं आऊंगा….

उपर से बरसते रहे इंद्रदेव, नीचे गरजते रहे बलदेव तोमर, कहा चुनाव से पहले हाटी मुद्दे का हल नहीं करवा सका तो क्षेत्र में वोट मांगने नहीं आऊंगा….

हाटी समुदाय के लोगों को जल्द मिलेगी अच्छी खबर: ऊर्जा मंत्री

हाटी महाखुमली में हजारों लोगों की जुटी भीड़, पंडाल में कम पड़ी जगह तो पहाड़ी पर चढ़े लोग, तेज बारिश में भी डटे रहे लोग….

न्यूज़ एप/श्री रेणुका जी

श्री रेणुका जी में आयोजित हाटी महा खुमली का आयोजन किया गया जिसमें पूरे गिरिपार क्षेत्र से हजारों हाटी समुदाय के लोगों ने शिरकत की। खुमली में सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि हाटी समुदाय को जल्द ही जनजातीय दर्जा मिलना चाहिए।


रविवार को श्री रेणुका जी में हाटी समुदाय के लोगों की एक हाटी महाखुमली का आयोजन किया गया। इस हाटी महाखुमली में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने विशेष रूप से शिरकत की। हाटी महाखुमली में लोगों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार हाटी मुद्दे पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा बड़े जोरो से उठाया है। उन्होंने कहा की जल्द ही हाटी मुद्दे हल कर क्षेत्र के लोगों को अच्छी खबर दी जायेगी।

चुनाव से पहले हाटी मुद्दा का हल नहीं करवा सका तो क्षेत्र में वोट मांगने नहीं आऊंगा: बलदेव तोमर

 

श्री रेणुका जी में आयोजित हाटी महाखुमली में संबंधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गिरिपार क्षेत्र के साढ़े तीन लाख लोगों का हाटी मुद्दा बड़े जोरों से उठाया है । उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में हुए कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष भी उठाया तथा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही हाटी मुद्दे का हल कर हाटी समुदाय के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई में हुई हाटी ठुमरी में सभी नेताओं ने शिरकत की थी तथा सभी ने बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन अब हाटी मुद्दे का हल देखकर वह नेता अब हाटी खुमलियों से दूरी बनाकर लोगों गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव से पहले गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित नहीं करवा सके तो विधानसभा चुनाव में वोट मांगने क्षेत्र में भी नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मामले में गंभीरता से देख रहे हैं तथा जल्द ही क्षेत्र के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।
हाटी महाखुमली में जैसे ही खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर को संबोधन करने के लिए बुलाया तो आसमान से इंद्रदेव भी बरस पड़े लेकिन मूसलाधार बारिश होने के बावजूद भी लोग बलदेव तोमर को सुनने के लिए खड़े रहे और पूरे पंडाल व बाहर खड़े हजारों लोग बारिश में भीगते रहे और बलदेव तोमर का संबोधन सुनते रहे और जोर-जोर से हाटी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भी छतरी के नीचे अपना संबोधन दीया जैसे ही दोनों नेताओं का भाषण समाप्त हुआ तो उसके बाद बारिश भी थम गई।

इस मौके पर केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष अमीचंद कमल, महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री, रणसिंह चौहान, गुमान वर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कन्याल, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर,शिवचंद, ओपी चौहान, सुरजन सिंह, खजान सिंह नेगी आदि सहित हजारों हाटी समुदाय के लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!