NH-707 पर डंपिंग यार्ड के मलबे से चूना फैक्टरी को हुए नुकसान का जायजा लेने मौके पर पहुंचे SDM,NH अथॉरिटी को दिए निर्देश

NH-707 पर डंपिंग यार्ड के मलबे से चूना फैक्टरी को हुए नुकसान का जायजा लेने मौके पर पहुंचे SDM,NH अथॉरिटी को दिए निर्देश

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब -शिलाई नैशनल हाइवे 707 पर खजियार के पास तेज बारिश के कारण डंपिंग यार्ड का मलबे से चूना फैक्टरी में हुए लाखों रूपए के नुकसान का जायजा लेने कफोटा एसडीएम सुरेश सिंघा मौके पर पहुंचे।
बुधवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश से खजियार में डंपिंग यार्ड से हुआ चूना फैक्टरी के नुकसान का जायजा लेने शुक्रवार को कफोटा के एसडीएम सुरेश सिंघा मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एन एच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को डंपिंग यार्ड में सुरक्षा दीवारें लगाने के निर्देश दिए साथ ही नैशनल हाइवे पर हर समय मशीनें लगाने व सड़क को समय पर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम सुरेश सिंघा ने बताया की भारी बारिश के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। चूना फैक्टरी में मलबा घुसने से काफी नुकसान हुआ है साथ ही कहा कि एन एच अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को डंपिंग यार्ड में कंपनियों से सुरक्षा दीवारें लगाने व सड़क में हर समय मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय पर सड़क बहाल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!